सड़क दुघर्टना में मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला घायल
मशरक(सारण)। राजापट्टी महम्मदपुर एसएच- 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गढ़ से एक युवक द्वारा अपनी मां को इलाज के लिए मोटरसाइकिल द्वारा चिकित्सक से दिखाने ले जाने के दौरान पीछे बैंठी महिला की साड़ी फंसने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान निरंजन पांडेय की 61 वर्षीय पत्नी धनमति देवी के रूप में हुई। घायल महिला को इलाज के दौरान चिकित्सक डॉ मनोरंजन कुमार सिंह ने गंभीर स्थिति देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में घटनास्थल पर घायल महिला की मदद को सीएसपी संचालक बिनोद कुमार सिंह ने लोगों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया और बताया कि महिला अपने बेटे जितेन्द्र पंडित के साथ मशरक की तरफ जा रही थी कि उसकी साड़ी मोटरसाइकिल के चक्के में फस गयी और महिला सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग