भारत-चीन सीमा पर लद्दाख में शहीदों के प्रति आप ने व्यक्त की संवेदना
बनियापुर(सारण)। मुख्य बाजार स्थित आम आदमी पार्टी के प्रखण्ड कार्यालय परिसर में गुरुवार को पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह लाला की अध्यक्षता में बैठक कर लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के सैनिकों द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला कर मौत के घाट उतारे जाने पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की शहादत को श्रधांजलि अर्पित की गई।वही इस कुकृत्य के लिये प्रधानमंत्री से चीन को मुँहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। मौके पर लालबाबु कुशवाहा, बजरंग साह, जय प्रकाश कुमार, शालाऊदिन उर्फ नन्हे, खुर्सीद आलम, संजीव शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग