राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एक दर्जन लोगों ने घर पर धावा बोल मारपीट कर लूटपाट किया

एक दर्जन लोगों ने घर पर धावा बोल मारपीट कर लूटपाट किया

मशरक(सारण)। प्रखंड के लखनपुर में सुबह में घर पर पहुँच एक दर्जन लोगों द्वारा गाली गलौज कर जबरन दरवाजा खुलवा कर मारपीट कर लूटपाट करने की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई है। पीड़िता मंगल राय की 55 वर्षीय पत्नी रामपति देवी ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि माओवादी गतिविधि में संलिप्त अशोक मांझी, चंद्रदेव मांझी, विनोद मांझी, मुकेश मांझी सहित नामजद 10 लोग लाठी एवं पारम्परिक हथियार से लैस होकर सुबह 5 बजे घर पर पहुँच गाली गलौज करने लगे। इतने लोगो को देख घर के अंदर भाग दरवाजा बंद कर ली। लेकिन दरवाजा तोड़ सभी अंदर घुस मारपीट करने लगे। गले मे गमछा डाल जान मारने की नीयत से खीचने लगे बचाव करने आए बेटा राजेश राय एवं पतोहू से भी मारपीट की विरोध करने पर पतोहू के शरीर का सभी कपड़ा फाड़ पूरी तरह निर्वस्त्र कर दिया। सभी के शरीर से जेवर नोच लिया। शोर होने पर आसपास के लोग आए तो जान बची किन्तु चार अन्य कमरे के आलमीरा एवं बक्शा तोड़ सारे समान लेकर चले गए।