भाजपा नेता ने पीएम मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया
बनियापुर(सारण)। भारतीय जनता पार्टी बनियापुर दक्षिणी मंडल अंतर्गत सभी 13 शक्ति केंद्रों पर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में मंडल कमिटी के सभी पदाधिकारियों के साथ सघन दौरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य जोरशोर से चल रहा है।जिस कार्य को सफल बनाने में मंडल उपाध्यक्ष दीपू चतुर्वेदी ,रामानंद सिंह, प्रमोद सिंह भुवर, ज्ञानचंद शर्मा,नरेंद्र पाल सिंह,शिवनाथ शर्मा, बबलू मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ता सक्रियता से जुटे है।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिदिन सुचारू ढंग से जनसंपर्क का कार्य चल रहा है।ताकि सभी लोगों तक माननीय प्रधानमंत्री का संदेश निर्धारित अवधि तक पहुँचाया जा सके।इधर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करने की भी बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग