बनियापुर के खाकी मठिया विधुत फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर 19-24 जून तक बाधित रहेगी बिजली
बनियापुर(सारण)। हरपुर पीएसएस से संचालित खाकी मठिया फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर 19-24 जून तक पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी जेई पवन कुमार के द्वारा दी गई। जेई ने बताया कि जर्जर तार-पोल बदलने को लेकर विधुत आपूर्ति निर्धारित समय तक बंद की गई है। ऐसे में उपभोगता संयम बरतते हुए समय से पूर्व अपने आवश्यक कार्यो का निबटारा कर ले। ताकि आपूर्ति बाधित रहने के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े।मालूम हो कि जर्जर तार पोल की वजह से आये दिन ब्रेकडाउन,तार टूटने,फ्यूज कटने सहित अन्य समस्याओं को लेकर घंटो बिधुत आपूर्ति बाधित रहती है। जिसको लेकर मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया गया है। ताकि उपभोगताओं को नियमित आपूर्ति का लाभ मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग