मकेर में पागल बंदर ने 10 दिनों में 20 व्यक्तियों को काटकर किया घायल
◆ सीएससी व सदर अस्पताल में नहीं हुई इलाज ग्रामीणों में आक्रोश
मकेर(सारण)। प्रखंड के बघाकोल पंचायत के नौकाढ़ा में पिछले कुछ दिनों 20 व्यक्तियों को काट लिया परंतु अमनौर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल छपरा में चिकित्सकों ने इंजेक्शन नहीं होने का हवाला देते हुए इलाज करने से इंकार कर दिया जिसके बाद कुछ लोग निजी क्लीनिक व कुछ लोग पीएमसीएच पटना में इलाज करा रहे हैं। धीरे-धीरे लोगों में बंदर का दहशत और प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।बन्दर के काटने से घायल हुए सिद्धार्थ कुमार, नागेश्वर सिंह,गुड्डा सिंह,शिवकुमार माझी,शैलेश सिंह की माँ,लालजी साह समेत बताया कि घर में सोए अवस्था , बाजार जाते वक्त तो किसी को खेत में काम करते वक्त बंदरों का झुंड अकड़ काट ले रहा है। झुंड में एक बंदर पागल हो गया है।चुन्नू सिंह उपेंद्र राय पलटन सिंह अभिषेक कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों का इस कदर डर बढ़ गया है कि लोग घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से ईलाज की व्यवस्था व बन्दर को अपने कब्जे में नहीं ली जा रही हैं।ग्रामीण ने आरोप लगाया कि डीएम और वन विभाग को फोन किए परन्तु फोन रिसीव नहीं हो पाई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग