एकमा अंचल के 300 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षित वेतनमान
एकमा(सारण)। बीआरसी एकमा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रागिनी कुमारी द्वारा नियोजित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का संधारण कराया गया है। अब नव प्रशिक्षित लगभग 300 शिक्षकों को प्रशिक्षित वेतनमान मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, लगभग 300 नव प्रशिक्षित शिक्षकों का प्रशिक्षित वेतनमान का संधारण हुआ है। इससे संबंधित सेवा पुस्तिका के संधारण कार्य पूरा होने पर शिक्षक नेताओं ने बीईओ रागिनी कुमारी से मुलाकात करके कार्य की प्रगति की जानकारी साझा किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिंह, निर्भय सिंह, उपेंद्र यादव, सुमन प्रसाद कुशवाहा, भीम रजक, अमरेंद्र सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग