पूर्व प्रत्याशी ने मास्क व साबून का किया वितरण
बनियापुर(सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय के समीप स्थित सरेया पंचायत के चतुर्भुज छपरा में जदयू राज्य परिषद सदस्य सह बनियापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार ओझा द्वारा गुरुवार को दर्जनों लोगों के बीच मॉस्क एवं साबुन का वितरण किया गया। इस दौरान श्री ओझा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में देश और प्रदेश में तेजी से कोरोना महामारी पांव पसार रहा है।ऐसे में सभी लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। वही सरकारी दिशा-निर्देश के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के लिये मॉस्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में सभी लोग स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर घर से बाहर निकलने के क्रम में मॉस्क का उपयोग अवश्य करे और एक निश्चित अंतराल पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहे।जिसको लेकर लगातार विधानसभा अंतर्गत सभी पंचायतों में मॉस्क और साबुन का वितरण किया जा रहा है। मौके पर संजीत सिंह,हरेंद्र तिवारी,भृगुनाथ मिश्रा,मदन मिश्रा सोनल सिंह, अमित सिंह राजपूत शुभम सिंह, अमित सिंह, सुधीर मिश्रा, प्रदुमन सिंह, आशुतोष सिंह, अभय सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग