संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एनएच 331 स्थित कन्हौली संग्राम मंशापूर्ण बुढ़िया माई के प्रांगण में चौथी सोमवारी के अवसर पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई से लेकर रंग- रोदन और टेंट पंडाल के निर्माण तक को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संत विवेकानंद जी महाराज के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसको लेकर स्थानीय विश्वनाथ राय, हरदन राय, बाबूलाल कुशवाहा, चंदन राय, राकेश राय सहित सभी ग्रामीण तन्मयता से जुटे है। समिति सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों सहित सभी दुकानदारों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग