संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्पाइनल एट्रॉफी जैसे गंभीर बीमारों से जूझ रहे पटना के अयांश के निवास पर पहुँच बनियापुर के समाजसेवी सह जिला परिषद भाग 01 के प्रत्याशी जमादार राय ने आर्थिक मदद कर परिजनों का हिम्मत बढ़ाया।समाजसेवी ने बताया कि 10 महीने के मासूम अयांश को इलाज के लिये 16 करोड़ रुपए की आवश्यकता है। ऐसे में सभी देशवासियों का कर्तब्य बनता है कि जिससे जितना आर्थिक सहयोग हो सके उतना मासूम की जिंदगी बचाने में योगदान करे। समाजसेवी ने आगे भी सहयोग करते रहने का भरोसा जताया है। मौके पर रोहित कुमार सिंह,संजय श्रीवास्तव,संजीव कुमार सिंह, अजय आलोक पटेल, मुनिलाल महतों आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग