संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड के घोरहट गाँव मे स्वतन्त्रता दिवस को ले नव युवको में अति उत्साह दिखाई दे रहा है युवा शक्ति के माध्यम से लगभग एक महीने से दर्जनों युवक स्वतन्त्रता दिवस को यादगार बनाने में लगे हैं युवक साथी प्यारे अंगद ने बताया कि 15 अगस्त हमेशा हम सभी के लिए इतना खास रहा है कि एक दिन जब हम अपने देश की सारी महिमा याद करते हैं, तो हमे लगता है कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी पर टिका है। वही पन्द्रह अगस्त के पूर्व संध्या पर युवा शक्ति के तमाम सदस्यो द्वारा बीर शहीदो के याद में दिप जला कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर मिथिलेश कुमार,अनूप कुमार, संजीव कुमार,श्रीकांत मास्टर कुश कुमार,बृजेश यादव सहित दर्जनों युवक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग