- एकमा में 1800 लोगों के हुए टीकाकरण
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए कोविड से बचाव हेतु पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराए जाने के चलते लोगों को टीका लगवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। आए दिन टीकाकरण सत्रों पर ग्रामीणों द्वारा हंगामा व प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को मध्य विद्यालय हंसराजपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमडाढ़ी, बाल सहित चार स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ। जिसमें 1800 लोगों के वैक्सीनेशन हुए। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमडाढ़ी केन्द्र पर 500 लोगों को वैक्सीन लगायी गई। जबकि काफी संख्या में लोगों को वैक्सीनेशन से वंचित होकर वैरंग वापस होना पड़ा। इससे नाराज लोगों द्वारा रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में शिवनाथ सिंह, शान्ति देवी, गुड़िया देवी, छठीया देवी, बचिया देवी, बबीता देवी, ज्ञांति देवी, प्रतिमा देवी, मीना देवी, पुतुल देवी, अनील सिंह, कान्ति देवी, बलिराम शर्मा, शान्ति देवी, स्वेता कुमारी, रानी कुमारी, ब्रजेश कुमार, ब्रजेश सिंह, राजमोहन सिंह, आलोक रंजन, छोटू कुमार, बिटू कुमार आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग