राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बनपुरा के युवक सुमित कुशवाहा की पानीपत शहर मे हुए आसकमिक निधन की खबर मिलने पर एकमा विधायक श्रीकांत यादव शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिल कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए।
इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव, भिखारी यादव, अखिलेश यादव, उमा यादव, जितेन्द्र यादव, अवधेश यादव सहित गांव के ग्रामीण मौजूद थे। इसी क्रम में बीते दिनों छपरा-सिवान मुख्यपथ पर असहनी ग्राम के युवक की सडक हादसे मे हुए निधन पर पीड़ित परिवार से मिलकर विधायक श्रीकांत यादव ने अपनी संवेदना व्यक्त किया। साथ में आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए। विधायक श्रीकांत यादव ने परिवार को विश्वास दिलाया कि मैं हर स्थिति में आपके साथ हूं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग