राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेंट जेवियर्स सेंट्रल एकेडमी कोहरा के तत्वावधान में ओलंपिक स्वर्ण विजेता नीरज चौपड़ा के सम्मान में भव्य व आकर्षक झांकी समारोह आयोजन किया गया। झंडोतोलन भूतपूर्व सैनिक गुड्डू कुमार ने किया। वहीं बच्चों ने परेड के साथ झंडे को सलामी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बच्चों ने भारत माता, झांसी की रानी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि की मनोरम झांकी और बैंड-बाजे के साथ भगत सिंह स्मारक स्थल तक रैली निकाली। भारत माता की जय और 15 अगस्त अमर रहे आदि नारों के साथ वातावरण गूंज उठा। झांकी में मुख्य रूप से रिशु कुमार,निवेदिता कुमारी,स्वेता कुमारी, मणिकर्णिका, उत्कर्ष कुमार, हिमांशु कुमार, रिधि, रिया आदि छात्र-छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ रंजय कुमार, संजीव सिंह, सी के राय, शबीना नाज, अलका, निशिकांत,श्वेता आदि शिक्षक गण के साथ क्षेत्र के अभिभावक एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग