राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर- नगरा मार्ग पर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध लडकें चोरी की मोटरसाईकिल के साथ जलालपुर – नगरा रोड में घुम रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्क्षण संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष जलालपुर एवं पुलिस गश्ती टीम द्वारा क्षेत्र में सघन छापामारी/ चेकिंग करते हुए जलालपुर थानान्तर्गत जलालपुर- नगरा रोड से 05 अभियुक्तों में से दो अभियुक्त खैरा थाना क्षेत्र के धोबवल निवासी बबन साह का पुत्र गोविन्द्रा कुमार एवं मुकेश साह का पुत्र अक्षय कुमार, तीसरा दाउदपुर थाना क्षेत्र के चंदरहिया गांव निवासी राम प्रताप सिंह का पुत्र अमन कुमार सिंह, चौथा औरा पांचवा दोनों बनियापुर थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी राजेन्द्र मांझी का पुत्र अजित कुमार मांझी तथा जय प्रकाश साह का पुत्र विजय वर्मा सभी जिला सारण को गिरफतार कर 03 मोटरसाइकिल जप्त किया गया । उक्त घटना के सम्बंध में जलालपुर थाना कांड सं० 196/21 दि०- 12 अगस्त धारा- 413 / 414 / 34 भा०द०वि० दर्ज कर विधि सम्मत् अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग