राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर के पिरौटा में चाकू मारकर महिला की हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई जा रही है आशंका

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर(सारण)बनियापुर थाना क्षेत्र के पिरौटा मेघा धोबी टोला के समीप रविवार की संध्या झाड़ी में निर्वस्त्र महिला का शव बरामद किया गया। महिला की निर्मम हत्या की सूचना पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।मृतका धोबी टोला निवासी मो.ताहीद की पत्नी 40 वर्षीय तैमूल खातून बताई जाती है।महिला के सर,और चेहरे पर आँख के पास जख्म के निशान देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चाकू से गोदकर हत्या की गई है।घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।इस दौरान घटना की सूचना पर रविवार की रात मामले की छानबीन एवं शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को भी लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी।नराज लोगों ने शव को कब्जे में लेने से पुलिस को घण्टो रोके रखा।ग्रामीण हत्यारे की पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते को बुलाने की मांग कर रहे थे।हालांकि मौके पर पहुंचे डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी का अश्वाशन दिया।तब जाकर स्थानीय लोग शांत हुए।जिसके बाद खोजी कुते को भी बुलाकर जांच पड़ताल की गई मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी।शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका रविवार के दिन दोपहर बाद बकरी के चारे के लिए हरे पत्ते तोड़ने घर से आधा किलोमीटर दूर सुनसान बगीचे में गई थी।जब वह देर शाम तक नही लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया।घर वालों ने पहले आसपास फिर निकट के गांव में खोजबीन की।देर शाम को खोजबीन के दौरान जब कुछ लोग सुनसान बगीचे की ओर गए तो वहाँ का नजारा देख सन्न रह गए। सुनसान बगीचे में महिला का शरीर खून से सना था। उसके चेहरे, सीने व सिर में चाकू गोदे होने का गंभीर जख्म का था एवं निर्वस्त्र औंधे मुँह मृत अवस्था मे पड़ी थी।परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने की को दी।जिसके बाद थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, एस आई नसीम खान पूरे दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे।

मामले की प्राथमिकी मृतका के पति ने दर्ज कराई है।जिसमें अज्ञात को नामजद किया गया है

इधर महिला की निर्वस्त्र शव को देखकर लोगों में प्रथम दृष्टया इस बात की चर्चा जोरों पर है कि दुष्कर्म के बाद अपनी पाप को छुपाने के लिये वहसी दरिंदो द्वारा हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया है। परिजनों ने भी इस अंदेशा के आधार पर ही जांच की मांग की है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना स्थल एक सुनसान बगीचा है।शव बगीचे के बीच झाड़ियों में पड़ा था।मृतका के शरीर से कपड़े फटे थे व अस्त व्यस्त स्थिति में थे।जो दुष्कर्म की ओर इशारा करता है। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस बगीचे की झाड़ी से शव मिला है,वहां से पच्चास मीटर उत्तर घास पर खून का थक्का व महिला की चूड़ियां टूटी पड़ी थी।जिससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसे झड़ियों में खींचकर लाया गया हो,या फिर जोर- जबरदस्ती के दौरान शायद उसकी कपड़े फट गए हों अथवा शरीर से हट गए हों।बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की तफ़्तीश में जुटी है।

परिजनों की चीख-पुकार से माहौल हुआ गमगीन, घटना के बाद से मृतका के परिजन काफी मर्माहत है

मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं।बड़ी बेटी की शादी की बातचीत भी हो चुकी है।मृतका के पति म. ताहीद रविवार को बेटी की शादी तय करने गया था।घर लौटने पर उसने पत्नी तैमूल खातून( मृतका) की खोज की तो बच्चों ने बताया कि वह बकरी के लिये चारा लाने गई है,तब वह निश्चिन्त हो गया था। लेकिन काफी देर बाद भी पत्नी के नहीं लौटने पर वह काफी परेशान हुआ। उसने खोजबीन शुरू की। इसी बीच घर से पांच सौ मीटर दूर बगीचे में पत्नी की शव देख वह सन्न रह गया। उसे क्या पता था कि उसके घर लौटने पर उसकी पत्नी का शव देखने को मिलेगा।घटना के बाद से पति सहित  चारो बच्चों का रो रो कर बुड़ा हाल है।स्थानीय लोगो पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में लगे है।

घटना को लेकर लोगों में दिखा आक्रोश

घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित है।लोग हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।घटना के बाद प्रशासन द्वारा खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया।जिसे आसपास के क्षेत्र में घुमाया गया। मगर अबतक कोई खुलासा नही हो सका है।हालांकि पुलिस भी घटना के उदभेदन को लेकर अनुसंधान में जुटी है।अब देखना होगा कि कबतक हत्यारों की गिरफ्तारी और कांड का उदभेदन होता है।