संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। एनएच 331 स्थित कन्हौली संग्राम मंशापूर्ण बुढ़िया माई के प्रांगण में चौथी सोमवारी के अवसर पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।इस दौरान मंदिर परिसर को भब्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया था।साथ ही मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो,को लेकर मंदिर परिसर के इर्दगिर्द साफ-सफाई और लाइटिंग की भी मुक्कमल व्यवस्था की गई है।संत श्री विवेकानंद जी महाराज के नेतृत्व में हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम चल रहा है।संत श्री ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय लोगों और दुकानदारों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।हरिनाम की ध्वनि से मंदिर परिसर सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।मौके पर विश्वनाथ राय, हरदन राय, बाबूलाल कुशवाहा, चंदन राय, राकेश राय सहित सभी ग्रामीण तन्मयता से जुटे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग