संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। विभागीय निर्देशानुसार कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए सोमवार से प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कक्षा 01 से 08 तक का वर्ग संचालन औपचारिक तौर पर प्रारंभ हो गई है। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण को लेकर गत पाँच अप्रैल से ही स्कूलो में पठन-पाठन बंद कर दिए गए थे। चार महीने के बाद सोमवार को स्कूल परिसर छात्र/छात्राओं की चहलकदमी से गुलजार दिखा।उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली के एचएम सचिदानंद शर्मा ने बताया कि समाजिक दूरी का पालन करते हुए छात्र/छात्राओं को बैठने की व्यवस्था की गई है।साथ ही सभी बच्चों के बीच मॉस्क का भी वितरण किया जा रहा है। हालांकि प्रथम दिन उपस्थिति औसत से कम रही। एचएम श्री शर्मा ने बताया कि छात्रों और अभिभावकों से बात कर उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभिभावकों ने बातचीत के क्रम में बताया कि व्यवस्थित रूप से पूर्व की भांति वर्ग संचालन में अभी समय लगेगा। प्राथमिक विद्यालय कन्हौली मठिया एवं प्राथमिक विद्यालय कन्हौली के एचएम धनंजय पाण्डेय एवं मंजू कुमारी ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए वर्ग संचालन शुरू की गई है। प्रथम दिन 50 प्रतिशत छात्रों को ही विद्यालय बुलाया गया है।जबकि शेष छात्रों को अगले दिन बुलाई जाएगी। बहरहाल वर्ग संचालन प्रारंभ होने से छात्र और शिक्षकगण काफी उत्साहित दिखे। कोरोना की दूसरी लहर के बाद फिलवक्त कक्षा 01-12 वी तक पढ़ाई औपचारिक तौर पर शुरू हो गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग