पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में सोमवार को सीमेंट की बनी सड़क को काट पानी गिराने के विवाद में पानी गिराने से रोकने पर एक शख्स को जमकर मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। ज़ख्मी शख्स को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान सेरूकहा गांव निवासी स्व ढोंढा राय का 55 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र राय के रूप में हुई। मामलेे में घायल ने बताया कि सीमेंट की सड़क को ग्राइंडर मशीन से काट उधर का पानी मेरे खेत में गिराया जा रहा था उसी को रोकने की बात कही गई जिसमें सभी ने मारपीट कर जख्मी कर जान से मारने की नियत से गहरे पानी में फेक दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने जख्मी का इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वही घायल द्वारा थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग