संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर सोमवार को मांझी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तजिया जुलूस निकालने पर सरकार द्वारा पूरी तरह रोक लगा दिए जाने की जानकारी दी गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जुलूस निकालने तथा डीजे बजाने वालों पर सख्त कारवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से इबादत की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में सीओ धनंजय के अलावा मुखिया संजीत साह पूर्व मुखिया अख्तर अली उमाशंकर ओझा रमेश यादव हसनुद्दीन खान भोली खान भोलू खान पिंटू ओझा अरविंद सिंह तथा नुरुल खान आदि अनेक लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग