अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में 75 वे स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। सुबह में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर स्थित अपने आवास तथा राम जानकी संगीत महाविद्यालय मिश्रवलिया के प्रांगण में झंडोत्तोलन किया तथा झंडे को सलामी दी। वही प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान ने प्रखंड कार्यालय परिसर मे, जलालपुर थाना में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह, बीआरसी भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजू कुमारी, जलालपुर डाकघर परिसर में ग्रामीण डाक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर कुंवर, जलालपुर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रीता पाल, शंकरदयाल सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संवरी जलालपुर में प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, मध्य विद्यालय संवरी मठ में प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर कुमार पांडेय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरोडीह में प्रधानाध्यापक उत्तम साह, संन्यासी उच्च विद्यालय कोपा सम्होता में प्रधानाध्यापक प्रभु नाथ यादव ,मध्य विद्यालय सम्होता में दिलीप कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया में प्रधानाध्यापक सत्यनारायण साह ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिश्रवलिया में प्रधानाध्यापक विनय पूरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया हसुलाही में प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय बलडिहा मे एच एम उमेश कुमार यादव, उ म वि भटवलिया मे एच एम रामबाबू यादव ने झंडोत्तोलन किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी