संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के कटोखर के समीप नरवन के मौला पुर चंवर के एक कुएं से सोमवार को पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। शव मिलने की खबर के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कुंए से बदबू आने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। खबर के बाद पुलिस ने शव को कुंए से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करके साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से यहां ला कर फेंक दिया गया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि दो दिन पहले भी लाश होने की बात चर्चा में आई थी। शव के सड़े गले होने के कारण महिला की सही उम्र का पता नही चल सका है। बावजूद इसके महिला का ड्रेस नव विवाहिता जैसा दिख रहा है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो सकी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग