राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के बगही गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में तरैया थाने में दोनों पक्षो से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के सुरेंद्र राय द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में शिवदयाल राय, रामपूजन राय, परमा राय समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। इनलोगों पर आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट किया व बिजली वसूली कर रखें गये बीस हजार रुपये छीन लिया। वहीं दूसरे पक्ष के शिवदयाल राय द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में हरेंद्र राय, बच्चा राय, सुरेंद्र राय, चंदन राय, उषा देवी, अनिल राय समेत अन्य को नामजद किया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग