राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। लॉकडाउन की समाप्ति के पश्चात सोमवार से प्राथमिक विद्यालयों के ताले तो खुल गये लेकिन पहले दिन छात्रों की उपस्थिति नगण्य ही रही।पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है वही कई ऐसे विद्यालय है जहां जानेवाले रास्ते पानी मे डूबे हुए है।प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पिपरा सिंगाही ,प्राथमिक विद्यालय जीपुरा ,प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर सहित लगभग एक दर्जन विद्यालय है जहां पहुँचने के लिए बच्चों को जमा बरसाती पानी से होकर गुजरना होगा।वही अधिकांश विद्यालयों में साफ सफाई की स्थिति भी बदतर है।ऐसे में आनेवाले कुछ दिनों के बाद ही पठन पाठन की स्थिति सामान्य हो पाएगी


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग