राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी एकमा नगर व मांझी पश्चिमी मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तीसरी पुण्यतिथि अलग-अलग स्थानों पर की गई। एकमा के रिद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स में मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में और एकमा नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू की अध्यक्षता में भरहोपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान श्री सिंह ने कहा प्रखर राष्ट्रवादी लोकप्रिय जननेता भारतीय राजनीति में अपने आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने की थी। इस अवसर पर मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, वीरेंद्र पांडेय, बंटी ओझा, बलवंत सिंह, सुमंत सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, मुन्नू मिश्रा, मंटू मिश्रा आदि ने पूर्व पीएम स्व. वाजपेई के चित्र पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग