संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मंगलवार की शाम बनियापुर थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीपीओ मुनशेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस बार जुलूस नही निकाली जाएगी।साथ ही डीजे पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।वही सभी लोगों से आपसी प्रेम,भाईचारा एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर ने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नही हुआ है।ऐसे में पर्व-त्योहार के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है।वही लोगों से भीड़- भाड़ में शामिल नही होने का अनुरोध किया गया।थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी और अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने लोगों को प्रशासन की मदद करने की बाद कही।मौके पर बनियापुर मुखिया नागेंद्र प्रसाद,सरेया मुखिया श्रवण कुमार, जिला परिसद परवेज आलम,संजय सिंह, इलताफ हुसैन सहित दोनों समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग