संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सावन महीने के अंतिम मंगलवार को लेकर प्रखंड के प्रायः सभी इलाकों में हनुमंत लला का ध्वजारोहण किया गया एवं एक दूसरे के बीच प्रसाद का बितरण किया गया। इस बिच जय श्रीराम,जय हनुमान के उद्दघोष से गाँव सहित आस-पास का माहौल भक्तिमय बना रहा।वही कई जगहों पर युवा वर्ग हनुमान चालीसा एवं भक्तिगीतों की धुन पर जमकर थिरकते रहे।जो पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बना रहा।शास्त्री बृजभूषण पांडेय ने बताया कि हिन्दू धर्म मे ऐसी मान्यता है की सावन महीने में घर के आँगन में हनुमान जी का ध्वज- पताखा फहराने से पूरे वर्ष घर मे सुख शांति बनी रहती है और रोग-व्याधि से मुक्ति मिलती है। ध्वजारोहण को लेकर सुबह से ही भक्तगण काफी उत्साहित दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग