संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। महाराजगंज के पूर्व सांसद गिरिजा देवी के पैतृक आवास इब्राहिमपुर स्थित चंद्रहालय पर मंगलवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वैद्यनाथ पाण्डेय की पंद्रहवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जहाँ उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किया।साथ ही क्षेत्र तथा राज्य के लिए किए गए उनके कार्यो को याद कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।इस दौरान किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।मौके पर पूर्व सांसद गिरिजा देवी,बीडीसी सदस्य भगवानजी शर्मा, इंद्रजीत कुमार महतो,मुरारी सिंह, कराह मुखिया शिवजी दास, विनोद मांझी, वीरेंद्रभूषण, निरंजन मांझी वार्ड सदस्य अरुण दास, विजय मिश्रा, अनिल राय, रास बिहारी सिंह, बिहारी राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग