राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा नगर थाना कांड संख्या 486/19 के पॉक्सो सत्र वाद संख्या 86/19 में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-6 नूर सुल्ताना ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छपरा नगर थाना के रौजा निवासी ध्यानी शर्मा, अतीश कुमार, सोनू उर्फ टार्जन उर्फ सद्दाम हुसैन को पॉक्सो की धारा 6 के अंतर्गत बीस बीस साल सश्रम कारावास एवं 20– 20 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा दी गयी। अर्थदंड नहीं देने पर तीन तीन माह के साधारण कारावास की सजा दी जायेंगी। बिहार सरकार के द्वारा पीड़िता को 8 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश कोर्ट ने दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग