विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसा प्रखंड में करीब साढ़े चार महीने बाद पहली से आठवीं तक के स्कूल खुले हैं। सरकार के आदेश पर सोमवार से प्रखंड के परसौना,परसा, बनकेरवा, माड़र बहरमाड़र, सोभे परसा समेत विभिन्न पंचायतों के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पठन- पाठन शुरू हो गया है। हालांकि कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पहले दिन काफी कम दिखा आपको बता दे कि कोराना संक्रमण की दूसरी लहर थमने के बाद बिहार सरकार ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि 16 अगस्त से पहली से आठवीं तक के विद्यालय खोल दिए जाएंगे। लेकिन सरकार के आदेश बाद भी पहले दिन अधिकतर सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग