नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। मुहर्रम पर्व को लेकर अमनौर थाना परिसर में मंगलवार को बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप व थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा। किसी भी तरह का कोई भी ताजिया जुलूस निकालने की सख्त मनाही होगी साथ ही डीजे बैंड आदि बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगी। उन्होंने उपस्थित सभी लोगो से घर पर ही पर्व मनाने की अपील की। वही थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने कहा कि किसी भी हाल में कोविड- 19 प्रोटोकॉल का उलंघन नही होना चाहिए अन्यथा करवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से अर्जुन राम, लाल मोहम्मद, विकाश कुमार, मकसूद आलम, कृष्णा राय, मो युसुफ़, अच्छे लाल साह, रेयाज अली, सम्सुदिन्न, विमल कुमार, संजय कुमार सिंह, मनसाद अली, मकसूद आलम, कुलदीप महासेठ, कुदुस मियां, लाल महमम्द, विमल कुमार सिंह, आदि उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग