राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। प्रखण्ड के बसंत गाॅव में नदियों में बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है।बसंत के पास गंडकी नदी का पानी श्रीपाल बसंत,गौहर बसंत,बसंत स्कूल फिल्ड के रास्ते पर काफी मात्रा में बह रही है।वहीं रतनपुरा बसंत और बनवारी बसंत के सड़कों पर भी काफी उपर तक पानी बह रही है जिससे लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है।मिर्जापुर पंचायत के मनोहर बसंत में बाढ़ के जल की धारा से बट वृक्ष के जड़ सहित नल-जल की टंकी के ऊपर गिरने से नल-जल की टंकी क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिससे वार्ड नं तीन में पीने का पानी की सप्लाई बंद हो गयी है।रतनपुरा बसंत वार्ड नं पाॅच से होकर गंडकी नदी का जल रतनपुरा-बनवारी-गौहर बसंत के चॅवर को भरती हुई धनौती पुरनाडीह रास्ते पर बह रही है।जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की खेत जल मग्न हो गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग