राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान हाइवे 531पर माने मठिया गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी सीमेंट लदे ट्रक में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारी थी। जिससे चालक व खलासी घायल हो गये। बताया गया है कि एकमा की ओर सीमेंट लेकर जा रही ट्रक माने मठिया गांव के समीप सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान छपरा की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रक सीधे जाकर खड़ी ट्रक से टक्करा गई। जिसमें छपरा जा रही ट्रक के चालक और खलासी घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में ले जाकर आवश्यक उपचार कराया। गांव के लोगों ने बताया की घटना की जानकारी एकमा पुलिस को दे दी गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग