राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। जन अधिकार छात्र परिषद जय प्रकाश विश्वविद्यालय इकाई छपरा के वरीय छात्र नेता व जाप छात्र परिषद के विश्वविद्यालय संगठन प्रभारी के द्वारा मंगलवार को ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग कर मोनी कुमारी को छात्रहित में सराहनीय कार्य व छात्र छात्राओं की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने व सेवा भाव से कार्य मे लगन को देखते हुए आरबीजीआर महाविद्यालय, महाराजगंज के अध्यक्ष सह छात्रा प्रमुख मनोनीत किया गया। मनोनीत करते हुए वासु विकास ने कहा कि मोनी के संगठन में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही छात्र-छात्राओं की आवाज भी बनेगी व छात्रों की समस्या समाधान में भी इनका योगदान पूर्व की भांति और मजबूत होगा। मनोनयन पर मोनी ने छात्र परिषद के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करती हुई कही कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका मै निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगी और छात्रहित में पूर्व की भांति कार्य करती रहुंगी। मोनी के मनोनयन पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से छात्रनेता वासु विकास, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, निशा कुमारी, नेहा कुमारी, शालू कुमारी व पुतूल देवी आदि शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग