राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के बीआरसी भवन पर मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां कन्या मध्य विद्यालय बनियापुर के डीडीओ मोहम्मद जलालुद्दीन को बिहार विधान सभा के एनेक्सी सभागार में आयोजित एक जयंती समारू के अवपर शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया।जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र उत्कृष्ट योगदान को लेकर बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ,बीईओ इन्द्रकांत सिंह के द्वार अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया,वही इस सम्मान समारोह में शिक्षको के हित मे कार्य करने,शिक्षको की समस्या को लेकर समर्पित रहने वाले शिक्षक नेता विनोद राय को भी बीडीओ,बीईओ ने अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। जहां डीडीओ मोहम्मद जलालुद्दीन ने आभार व्यक्त कर पदाधिकारियो के प्रति अपना उदगार व्यक्त किया। शिक्षक त्रिपुरारी सिंह को सम्मानित किया गया।मौके पर बीआरपी आश्मोहम्मद सत्येंद्र मिश्रा, संजय यादव, अजीमुल्लाह अंसारी, इंद्रजीत महतो सहित सभी संकुल समन्वयक व कई प्रधानाध्यापक आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग