राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मंगलवार को जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली ने इग्नू परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। राजेंद्र महाविद्यालय सेंटर के निरीक्षण के क्रम में चारों तरफ पानी देखकर कुलपति हतप्रभ रह गए और उन्होंने कहा कि यदि ऐसा ही रहा तो जल्द ही ये बिल्डिंग गिर जायेगी। कुलपति ने कहा कि इस बार की परीक्षा समाप्त होते ही इगनू का सेन्टर विश्वविद्यालय कैम्पस में चला जायेगा। इसी क्रम में कुलपति ने सम्बद्ध महाविद्यालय डॉ पीएन सिंह का भी निरीक्षण किए। कुलपति ने आदेश दिया कि शीघ्र अर्थशास्त्र विभाग को विश्व विद्यालय कैम्पस में लाया जाए। इसकी जानकारी पीआरओ डा हरिश्चंद ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग