राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर एकमा पुलिस सर्किल के रसूलपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस थानाध्यक्ष श्री भारती ने सभी से शांति पूर्वक मुहर्रम का त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने सभी समाज के लोगों को मिलजुल कर आपसी सौहार्द के साथ मुहर्रम को बनाने को आग्रह किया। इस दौरान बैठक में शामिल स्थानीय व क्षेत्रीय कई लोगों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। लोगों ने किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो पाए, इससे संबंधित अपने सुझाव भी दिए। स्थानीय व क्षेत्रीय लोगों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि शांति समिति की बैठक में शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग