राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सोमवार की देर शाम उत्पाद विभाग की एक टीम ने मांझी थाना क्षेत्र के जई छपरा गांव में छपेमरी कर भारी मात्रा में शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज उक्त गांव निवासी संसारी भगत का पुत्र राजेश कुमार चौरसिया बताया जाता है। इस संबंध में उत्पाद विभाग के टीम का नेतृत्व कर रहे मनोज कुमार ने बताया कि लगातार यहां से सूचना मिल रही थी की इन लोगो द्वारा बड़े पैमाने पर प्रशासन से चोरी छिपे शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जहां से गुमटीनुमा दुकान से अंग्रजी और देसी शराब जब्त किया गया है। वहीं गिरफ्तार कारोबारी के पिता तथा चाचा भी शराब बेचने के आरोप में कई बार गिरफ्तार हो चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी है। शराब बेचना एवं पीना अपराध है। इसलिए नए उत्पाद नीति के तहत शराब बेचने के जुर्म में गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग