राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्र में जीवन मांगे आयांश कार्यक्रम के तहत भिखमंगी से प्राप्त तीस हजार तीन सौ रुपए बुधवार को आयांश के पिता के खाते में भेज दिया। आपकों बता दें कि पटना के रूपसपुर के अयांश को बीमारी की वजह से 16 करोड़ के इंजेक्शन की जरूरत है जिसके लिए बिहार समेत कई जगहों से चंदे में रूपये दिए जा रहे हैं।उसी क्रम में मशरक के शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मशरक के समाजसेवियों औऱ राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के सहयोग से मशरक सिद्धिदात्री मन्दिर के पास और बाजार क्षेत्र समेत गांवों में चंदा मांगने का कार्यक्रम चलाया गया जिसमे प्राप्त धनराशि को बुधवार को आयांश के पिता के खाते में भेज दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रकेतु सिंह, रविंदर सिंह, विकाश कुशवाहा, राधे श्याम समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन