राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसा थाना क्षेत्र के वीर कुंआरी गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के आजम कुआरी गांव निवासी 50 वर्षीय राजेन्द्र राम बताया गया। हाई वोल्ट की तार में स्पर्श होने से मौत की खबर मिलते ही पत्नी उर्मिला देवी, पुत्री बेबी कुमारी, पुत्र रमेश कुमार राम, विकेश कुमार राम, अमित कुमार समेत परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति कश्यप घटनास्थल पर पहुंच घटना के संबंध में जनकारी ली। मृतक के पुत्र ने बताया कि मंगलवार की सुबह पिता खाना खाकर परसा थाना के कुआरी वीर गांव निवासी नागेंद्र राय के घर काम करने गए थे। छत के ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग