- आज सुबह पैतृक गांव पहुंचेगा शव
राष्ट्रनाय न्यूज।
छपरा/तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई गांव निवासी व छत्तीसगढ़ के विजयपुर में सीआरपीएफ में सबइंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत शिवनारायण राम की बुधवार को ड्यूटी के दौरान ह्रदयाघात से मौत हो गई। घटना के बारे में सीआरपीएफ के कमांडेड ऑफिस ने परिजनों को दूरभाष पर बताया। जानकारी के अनुसार शिवनारायण राम विजयपुर में सीआरपीएफ में सबइंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। जहां प्रमोशन के लिए उनका ट्रेनिग चल रहा था। इसी दौरान छत्तीसगढ़ के विजयपुर में एकाएक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। जवान की मौत की सूचना सीआरपीएफ के पदाधिकारियों ने मृतक के पुत्र को दिया। मृत जवान को एक पुत्र चंदन कुमार व दो पुत्री है। जिसमें दो पुत्री रेखा कुमारी व किरण कुमारी की शादी हो गया है। वही पुत्र चंदन कुमार बीए पार्ट टू में पढ़ाई कर रहा है। मृत जवान के पुत्र ने बताया कि मैं ढ़ाई महीने का था उसी समय मेरी मां की मौत हो गई थी। अब मेरे पिता की साया मेरे सिर से उठ गया। चंदन कुमार ने बताया कि सुबह में पिताजी ने मुझसे व चाचा से फोन पर बात किया तथा ट्रेनिंग में जाने की बात कह कर फोन काट दिया। उसके बाद दोपहर में उनके मौत की सूचना मिली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृत सब इंस्पेक्टर का शव गुरुवार को उसके पैतृक घर पहुंचेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग