भड़कुइया उच्च पथ 28 से बरौली जाने वाली सड़क गढ़े में है तब्दील जल जमाव हुआ शुरू
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (मांझागढ़)- भड़कुइया उच्च पथ 28 से बरौली जाने वाली सड़क गढ़े में तब्दील हो जाने कारण सड़क पर जल जमाव शुरू हो गया है जगह जगह कीचड़ का जमाव और जल जमाव के वजह से इस सड़क से आने जाने वाले को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस सड़क का निर्माण तीन साल पूर्व कराया गया था तीन साल में तीन बार मरमत भी कराया गया है फिर भी सड़क जगह जगह गढ़े में तब्दील हो गयी है इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ो वाहन का आना जाना लगा रहता है गढ़े में तब्दील सड़क किसी बड़ी हादसा होने के सन्देश दे रही है सबसे ज्यादा लोगो को खतरा मांझागढ़ बाजार में है जहाँ कीचड़ का जमाव होने से बाइक चालक चक्का फिसल जाने के कारण गिर रहे है । पैदल आने जाने वाले को भी परेशानी हो रही है ।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास