पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। स्टेशन रोड में जिला पार्षद मार्केट के पास गुरुवार को सड़क पर बने गढ़े में मोटरसाइकिल सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल महिला की पहचान सिकटी भिखम गांव निवासी चन्द्रमा राय की 40 वर्षीय पत्नी चम्पा देवी के रूप में हुई। मामलेे में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभय कुमार ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना के बारे में घायल महिला ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर अपने बेटे के साथ सवार होकर बाजार करने आई थी कि बाजार कर वापस जाने के दौरान सड़क पर बने विशालकाय गढ़ा जो पानी से भरा हुआ था उसी में सामने से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल से बचने कै चक्का में गढ़े में गिर पड़े जिसमें वह घायल हो गई।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन