राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन कर्ण कुदरिया गांव में विवादित जमीन पर मकान निर्माण के विवाद को लेकर गुरुवार को मारपीट में दो शख्स घायल हो गए। घायलों को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव निवासी शिव बालक पंड़ित का 34 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार, सुनील पड़ित की 37 वर्षीय पत्नी पुनम देवी के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि उसने डुमरसन कर्ण कुदरिया गांव में जमीन खरीदी है उसी पर मकान बना रहें हैं जिसमें बगल के ही शख्स से विवाद चल रहा है उसी विवाद को लेकर मशरक वापस आने के दौरान रास्ते में घेरकर मारपीट कर दी गई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन