राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 207 पैक फ्रूटी अंग्रेजी शराब बरामद किया।मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पदमौल गांव में बिक्री के लिए अंग्रेजी शराब का भंडारण किया गया है जिस पर जमादार जयराम प्रसाद की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी की गई तो रत्नेश कुमार पिता हरेंद्र राय के दालान में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया वही शराब धंधेबाज पुलिस बल को आता देख फरार हो गए। बरामद शराब 207 पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब जो 37 लीटर के करीब है। मामलेे में रत्नेश कुमार समेत चार को नामजद किया गया है। वही मामलेे में फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है वही शराब कहां से आयी और किसने दिया इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग