पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। त्योहारों में उपद्रव करने वाले व अशांति फैलाने वालों को सबक सिखाने को लेकर पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च की। वहीं पर्व को शांतिपूर्ण व सादगी से मनाने को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई। पुलिस की टीम शांति भंग करने वालों से निबटने को अलर्ट हो गई है।थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश देते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। इसी क्रम में गुरुवार की शाम तीन थानों की पुलिस ने मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में दुर्गा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने बाजार क्षेत्र से होती हुई थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के मार्गाें का भ्रमण कर लोगों से त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही शांति व्यवस्था में खलल डालने की मंशा रखनेवालों की पहचान करते हुए कार्रवाई करने की बात भी कही। इस फ्लैग मार्च में मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार, इसुआपुर थानाध्यक्ष विकास चौधरी, पानापुर थानाध्यक्ष मो जकारिया समेत पुलिस जवान शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग