राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा गुप्त आसूचना के आधार पर दिए गए निर्देश के आलोक में हरियाणा से छपरा की तरफ आ रही इनोवा कार को मांझी थाना पुलिस टीम द्वारा रेड छापामारी वाहन चेकिंग के दौरान बलियां चौक से अभियुक्त 1. सोनु कुमार पिता- जिले सिंह सा०- मेम थाना जिला- रोहतक जिला-हरियाणा के रोहतक निवासी जिले सिंह का पुत्र सानु कुमार एवं बुलवन्त सिंह का पुत्र राकेश कुमार को गिरफतार कर 01 इनोवा कार एवं 457 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। गिरफतार अभियुक्त द्वारा पूछ-ताछ के क्रम में बताये गये अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अन्य अभियुक्तों का तकनीकि एवं अन्य माध्यम से सत्यापन पता कर गिरफतारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जिलान्तर्गत अवैध शराब के कारोबार में शामिल अभियुक्तों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन बिक्री,भंडारण निर्माण तथा परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग