राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के नटवर गोपी गांव के समीप सोंधी नदी से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। मृतिका की पहचान नटवर गोपी गांव निवासी बृज किशोर यादव की पुत्री सुमन कुमारी के रूप में हुई। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम मृतिका परिजनों के साथ शौच करने नदी किनारे गयी थी शौच के बाद मृतिका गायब हो गयी उसकी चप्पल वही थी। परिजनों ने काफी खोज बिन किया,लेकिन कही उसका पता नही चल सका। गुरुवार को परिजनों ने स्थानीय थाना में युवती की गुम होने की सूचना दी। आवेदन मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी। अगले दिन गुरुवार के शाम सोंधी नदी में युवती का शव तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मांझी थाना के सअनि सीतालाल गुप्ता दलबल के साथ पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग