राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिण्डा पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में घायल दो भाइयों में उपचार के दौरान एक की मौत बुधवार को हो गई। मृतक बेलहरी गांव निवासी मोतीराम बताया जाता है। मंगलवार की संध्या बेलहरी निवासी दो भाई मोती राम व रामजीत राम बाइक से तरैया जा रहे थे। उसी दौरान पचभिण्डा पेट्रोल पंप के समीप कोई अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। चिकित्सकों द्वारा गंभीर हालत में उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान बुधवार को मोतीराम की मौत हो गई। भागवतपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन