राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष सद्भावना दिवस मनाया जाता है। 20 अगस्त को पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर संतोष कुमार, भा० पु० से० पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा पुलिस केन्द्र सारण में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मी के साथ एवं सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/ अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष द्वारा अपने- अपने प्रतिष्ठानों में पुलिस पदाधिकाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ ” सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा ” लिया गया जो निम्नवत् है।
सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा:-
मै प्रतिज्ञा करताहूँ कि मै जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र , धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूँगा। मै पुनः प्रतिज्ञा करता हूँ कि मै हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा। इसका उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को अक्षुण्ण रखते हुए सामाजिक एवं सम्प्रदायिक सौहार्द के माहौल को मजबूती देना है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग